केरल में कोच्चि मेट्रो का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

केरल में कोच्चि मेट्रो का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

केरल में कोच्चि मेट्रो का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: June 17, 2017 5:35 am IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल के कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन किया. मेट्रो के पहले चरण के तहत अलुवा और पलारीवत्तोम के बीच मेट्रो 13 किलोमीटर लंबे मार्ग पर मेट्रो चलेगी। मेट्रो के उद्घाटन के बाद पीएम ने पलारीवत्तोम से पथाडीपलम तक कोच्चि मेट्रो ट्रेन में यात्रा भी की. उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया. जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू, केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम, मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला, एरनाकुलम के सांसद के वी थॉमस और मेट्रो मैन ई. श्रीधरन मौजूद रहे।


लेखक के बारे में