प्रधानमंत्री मोदी ने देहरादून में रोड शो किया
प्रधानमंत्री मोदी ने देहरादून में रोड शो किया
देहरादून, 14 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देहरादून में मंगलवार को रोड शो किया जिसमें उन्हें देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाले दिल्ली-देहरादून-आर्थिक गलियारे का मंगलवार को यहां लोकार्पण करेंगे।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित सिद्धपीठ मां डाटकाली मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद प्रधानमंत्री ने देहरादून में मुख्य कार्यक्रम स्थल जसवंत ग्राउंड तक 12 किलोमीटर लंबा रोड शो किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों समेत अन्य लोग बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री के अभिवादन के लिए उमड़े और मोदी ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। लोगों ने प्रधानमंत्री के काफिले पर पुष्पवर्षा की।
रोडशो के दौरान भारी सुरक्षा इंतजाम किया गया था और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
भाषा दीप्ति वैभव
वैभव

Facebook


