परमाणु ऊर्जा के लिए ‘पहले सुरक्षा, तब उत्पादन’ का सिद्धांत : जितेंद्र सिंह
परमाणु ऊर्जा के लिए 'पहले सुरक्षा, तब उत्पादन' का सिद्धांत : जितेंद्र सिंह
नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा को बताया कि देश का परमाणु ऊर्जा क्षेत्र ‘पहले सुरक्षा, तब उत्पादन’ के सिद्धांत का पालन करता है। उन्होंने कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र से जुड़ी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करने का प्रयास करते हुए यह बात कही।
सिंह राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा, ‘‘…ऐसी आशंकाएं कभी-कभी बाहरी कारणों, राजनीतिक कारणों से भी उत्पन्न होती हैं। ऐसी कोई दुर्घटना कभी नहीं हुई है। हमारा सिद्धांत ‘पहले सुरक्षा, तब उत्पादन’ का है।’’
सिंह ने कहा कि यह मुद्दा उठाया गया था कि कुडनकुलम में अन्य सभी रिएक्टरों से अपशिष्ट ईंधन का भंडारण किया जाएगा। यह बात वैज्ञानिक तर्क पर आधारित नहीं है।
उन्होंने कहा कि बिजली वितरण के संबंध में एक फार्मूला है, जिसके तहत 50 प्रतिशत बिजली संयंत्र वाले राज्य के पास रहती है, 35 प्रतिशत पड़ोसी राज्यों को दी जाती है और 15 प्रतिशत राष्ट्रीय ग्रिड को भेजी जाती है।
भाषा अविनाश माधव
माधव

Facebook


