प्रियंका गांधी ने अपने नाम पर फर्जी एआई वीडियो से सावधान रहने की अपील की

Ads

प्रियंका गांधी ने अपने नाम पर फर्जी एआई वीडियो से सावधान रहने की अपील की

  •  
  • Publish Date - September 10, 2026 / 10:53 AM IST,
    Updated On - September 10, 2026 / 10:53 AM IST

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोशल मीडिया पर उनके नाम और आवाज का इस्तेमाल कर निवेश संबंधी सलाह देने वाले फर्जी वीडियो को लेकर लोगों को आगाह किया है।

प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा कि व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार किए गए उनके चेहरे और आवाज वाले फर्जी वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं।

उन्होंने लोगों से ऐसे वीडियो में दिए गए निवेश संबंधी दावों पर भरोसा नहीं करने और किसी भी ‘लिंक’ पर ‘क्लिक’ नहीं करने की अपील की।

कांग्रेस नेता ने आगाह किया कि उनके नाम, तस्वीर या आवाज का इस्तेमाल कर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित करने वाली सामग्री फर्जी है और इसका उद्देश्य लोगों को ठगी का शिकार बनाना हो सकता है।

भाषा हक गोला

गोला