Sheopur Wedding Firing | Photo Credit: IBC24
श्योपुर: Sheopur Wedding Firing बारात में हुई फायरिंग का शिकार हुए 25 वर्षीय युवक की करीब दो महीने बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक दीपक बैरवा 24 जून को अपने पड़ोसी और दोस्त सोनू बैरवा की बारात में शामिल होने राजस्थान के इटावा गया था। बारात के राजस्थान के इटावा पहुंचने के दौरान कुछ लोगों से बारातियों का विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद फायरिंग में बदल गया। मीणा समाज के कुछ लोगों द्वारा फायरिंग में गोली लगने से दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल कोटा इलाज के लिए रेफर किया गयाए जहां करीब दो महीने तक उसका इलाज चला। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे श्योपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचेए जहां इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया। दीपक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर फांसी की सजा देने की मांग की है।
Sheopur Wedding Firing मामला 24 जून का है। श्योपुर के वार्ड नंबर 11 स्थित कलारान बस्ती निवासी 25 वर्षीय दीपक बैरवा अपने पड़ोसी और दोस्त सोनू बैरवा की बारात में शामिल होने राजस्थान के इटावा गया था। बारात इटावा पहुंची ही थी कि वहां कुछ लोगों से बारातियों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान मीणा समाज के कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने बारात पर फायरिंग कर दी।
इसी दौरान गोली दीपक बैरवा को लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बारात में अफरा.तफरी मच गई। गंभीर हालत में दीपक को इलाज के लिए कोटा रेफर किया गयाए जहां परिजन करीब दो महीने तक उसका इलाज कराते रहे। लेकिन तमाम इलाज के बावजूद दीपक की हालत में सुधार नहीं हुआ। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे वापस श्योपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया। गोली लगने के करीब दो महीने बाद हुई इस मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
दीपक के परिजनों ने घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि बारात में हुई फायरिंग ने उनके परिवार से एक जवान बेटे को छीन लिया। अब वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं। हालांकि जिला अस्पताल में राजस्थान पुलिस आई और मर्ग की कायमी कर स्थानीय थाने को सूचना दी एवं पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
बारात में चली गोली से घायल हुए दीपक की दो महीने बाद हुई मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। अब परिजनों को आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई का इंतजार है।