‘महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट’ के लिए 275.68 करोड़ रुपए की परियोजना रिपोर्ट तैयार: दिया कुमारी
‘महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट’ के लिए 275.68 करोड़ रुपए की परियोजना रिपोर्ट तैयार: दिया कुमारी
जयपुर, 24 फरवरी (भाषा) राजस्थान सरकार ने मंगलवार को कहा कि ‘महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट’ योजना के क्रियान्वयन के लिए 275.68 करोड़ रूपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गई है।
उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण की अध्यक्षता में गठित समीक्षा समिति द्वारा तीन फरवरी 2026 को संबंधित डीपीआर के अनुसार काम करवाये जाने का अनुमोदन किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि किसी भी नए पर्यटन सर्किट एवं योजना के विकसित होने से आम जनता के लिए रोजगार के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष अवसर उपलब्ध होते हैं।
पर्यटन मंत्री प्रश्नकाल के दौरान विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रही थीं।
दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकास योजना के अंतर्गत विकसित की जाने वाली परिसम्पतियों की समुचित देखरेख एवं संचालन के संबंध में स्थानीय निकायों से परामर्श कर प्रबंधन किया जाएगा।
भाषा पृथ्वी शफीक
शफीक

Facebook


