Congress Woker Fire Sarangarh: पुतला फूंकते वक्त आग की चपेट में आए इस जिले के युवा कांग्रेस अध्यक्ष, पुलिस और कांग्रेसियों के बीच हुई झूमाझटकी, जानिए क्यों कर रहे थे विरोध
Congress Woker Fire Sarangarh: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा हो गया।
sarangarh fire/ image source: IBC24
- पुतला दहन के दौरान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आग में झुलसे
- आग की चपेट में आने से शुभम बाजपेयी घायल, इलाज जारी
- उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में कर रहे थे प्रदर्शन
Congress Woker Fire Sarangarh: सारंगढ़: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आग की लपटों में घिरकर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम बाजपेयी झुलस गए और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह प्रदर्शन उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में किया जा रहा था, जहां पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। चलिए विस्तार से पूरा मामला बताते हैं।
Sarangarh News: यह है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में मंगलवार को युवा कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में जिला मुख्यालय पर पुतला दहन किया जा रहा था, तभी आग की लपटें अचानक भड़क उठीं और जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम बाजपेयी उसकी चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने तत्काल आग बुझाकर उन्हें बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
CG News: पुतला दहन के समय आग तेज हो गई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। इसी बीच पुतला दहन के समय आग तेज हो गई और पास खड़े शुभम बाजपेयी के कपड़ों में लग गई। घटना के बाद प्रदर्शन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि पुलिस की सख्ती और धक्का-मुक्की के कारण स्थिति बिगड़ी, जिससे यह हादसा हुआ।
घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति संभाली और घायल नेता को तत्काल चिकित्सा सहायता दिलाई। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे, लेकिन पुतला दहन के समय अचानक आग फैलने से हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। इस घटना के बाद सारंगढ़ में राजनीतिक माहौल गरमा गया है और कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन तेज करने के संकेत दिए हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Kullu Landslide Video: अचानक भरभराकर गिरा पहाड़, बंद हुआ इस फेमस टूरिस्ट स्पॉट का रास्ता, पास में खड़ी गाड़ियां… देखिए डरा देने वाला वीडियो
- Singer Antra Singh Fraud Case: मशहूर भोजपुरी सिंगर समेत दो लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, कोर्ट ने इस मामले में की सुनवाई, जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन
- CG Sharab Dukan Band: दूर हुआ मदिरा प्रेमियों का कन्फ्यूजन! होली पर शराब दुकानों को लेकर सरकार का नया निर्देश, जानिए खुली रहेगी या बंद?

Facebook


