BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

‘फेंगल’: पुडुचेरी सरकार ने भारी बारिश को लेकर निवासियों को एसएमएस के जरिए चेतावनी दी

‘फेंगल’: पुडुचेरी सरकार ने भारी बारिश को लेकर निवासियों को एसएमएस के जरिए चेतावनी दी

‘फेंगल’: पुडुचेरी सरकार ने भारी बारिश को लेकर निवासियों को एसएमएस के जरिए चेतावनी दी
Bhasha
Published: 30 Nov 2024 | 10:32 amModified: 30 Nov 2024 | 10:32 am

पुडुचेरी, 30 नवंबर (भाषा) चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के शनिवार को दिन में पुडुचेरी पहुंचने की संभावना के बीच शनिवार सुबह यहां भारी बारिश हुई जिसके बाद जिला प्रशासन ने करीब 12 लाख निवासियों को एसएमएस के जरिए अलर्ट भेजकर उन्हें सतर्क रहने को कहा है।

जिलाधिकारी ए कुलोथुंगन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

कुलोथुंगन ने कहा, ‘‘हमने निचले इलाकों से लोगों को निकाला है और उनके लिए आश्रय स्थल भी तैयार किए गए हैं। भोजन के पैकेट की आपूर्ति की भी व्यवस्था की गई है।’’

उन्होंने कहा कि राहत और पुनर्वास कार्यों में शामिल होने के लिए अराकोणम से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम पहुंच गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार, चक्रवात ‘फेंगल’ के शाम तक तट पार करने की संभावना है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ‘फेंगल’ के पुडुचेरी के पास कराईकल और महाबलीपुरम तटों के बीच से गुजरने की संभावना है। सरकार ने लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है।

यह सुनिश्चित करने के लिए समुद्र तट के पास पूरी सड़क और कई पर्यटक स्थल बंद कर दिए गए हैं कि लोग समुद्र तटों के पास न जाएं। स्कूल और कॉलेज शनिवार को भी बंद रहे।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ‘फेंगल’: पुडुचेरी सरकार ने भारी बारिश को लेकर निवासियों को एसएमएस के जरिए चेतावनी दी

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm
हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

हमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं

30 Sept 2026 | 5:20 pm
‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग

30 Sept 2026 | 5:16 pm
बंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना

बंगाल उपचुनाव से कांग्रेस और तृणमूल के ममता गुट के बीच रिश्तों की दिशा तय होने की संभावना

30 Sept 2026 | 5:13 pm
लालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी

लालू और परिवार के खिलाफ भूमि के बदले नौकरी घोटाले में अदालत नए सिरे से दलीलें सुनेगी

30 Sept 2026 | 5:11 pm