पुडुचेरी के उपराज्यपाल ने 15वीं विधानसभा को भंग किया
पुडुचेरी के उपराज्यपाल ने 15वीं विधानसभा को भंग किया
पुडुचेरी, छह मई (भाषा) पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने 15वीं विधानसभा को भंग कर दिया है। इस संबंध में आदेश पांच मई से प्रभावी होगा। लोक भवन ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुडुचेरी की 30 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव नौ अप्रैल को हुए थे और परिणाम चार मई को घोषित किए गए।
एआईएनआरसी नीत राजग की भारी जीत के साथ एन. रंगासामी पांचवीं बार पुडुचेरी का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।
रंगासामी की पार्टी अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) ने 16 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की है और भाजपा ने 10 में से चार सीटों पर जीत दर्ज की है।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अन्य घटक दल, अन्नाद्रमुक और लाचिया जननायगा काची (एलजेके) ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की है। राजग गठबंधन के पास 30 सदस्यीय विधानसभा में 18 सीटें हैं। इसके अलावा तीन मनोनीत सदस्य होंगे।
लोक भवन से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार उपराज्यपाल ने पांच मई, 2026 से प्रभावी आदेश के माध्यम से विधानसभा को भंग कर दिया है।
भाषा संतोष पवनेश
पवनेश

Facebook


