पंजाब: भाजपा ने नए जिला प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की
पंजाब: भाजपा ने नए जिला प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की
चंडीगढ़, 16 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई ने संगठन के समन्वय को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कामकाज बेहतर बनाने और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए राज्य में नए जिला प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
बयान के अनुसार, ये नियुक्तियां भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने की हैं।
अश्वनी सेखरी को अमृतसर ग्रामीण का प्रभारी और अजयबीरपाल सिंह रंधावा को सह-प्रभारी बनाया गया है। अमृतसर ग्रामीण-द्वितीय की जिम्मेदारी रंजीत सिंह खोजेवाल प्रभारी और मानव तनेजा सह-प्रभारी के तौर पर संभालेंगे।
राकेश राठौर को अमृतसर शहरी का प्रभारी और अनिल वासुदेवा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। निपुन शर्मा को बरनाला का प्रभारी और ओंकार सिंह सिद्धू को सह-प्रभारी बनाया गया है।
बयान के अनुसार, रविकरण सिंह काहलों को बटाला का प्रभारी और विजय शर्मा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। बठिंडा ग्रामीण की जिम्मेदारी सुरजीत जियानी को प्रभारी और राजेश पटेला को सह-प्रभारी के रूप में सौंपी गई है।
भाषा शोभना संतोष
संतोष

Facebook


