पंजाब: भाजपा ने ‘एनआरआई सम्मेलन’ में प्रवासी भारतीयों के योगदान को सराहा

पंजाब: भाजपा ने ‘एनआरआई सम्मेलन’ में प्रवासी भारतीयों के योगदान को सराहा

पंजाब: भाजपा ने ‘एनआरआई सम्मेलन’ में प्रवासी भारतीयों के योगदान को सराहा
Modified Date: February 15, 2026 / 12:29 am IST
Published Date: February 15, 2026 12:29 am IST

चंडीगढ़, 14 फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने शनिवार को पंजाबी प्रवासी भारतीयों का स्वागत करते हुए राज्य और देश को पूरी दुनिया में पहचान दिलाने तथा मान बढ़ाने में उनके बड़े योगदान की सराहना की।

वह यहां ‘पंजाबी डायस्पोरा मीट’ नाम के एक अनिवासी भारतीय (एनआरआई) सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

शर्मा ने कहा कि दुनिया भर में बसे पंजाबियों ने हमेशा अपने दिलों में अपनी मातृभूमि की भावना को संजोकर रखा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे दुनिया भर में भारतीयों को अधिक सम्मान प्राप्त हुआ है।

भाषा

यासिर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में