Delhi University UGC Controversy: UGC कानून के विरोध में दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन, प्रोटेस्ट के दौरान महिला पत्रकार से हाथापाई, मचा बवाल

Delhi University UGC Controversy: UGC कानून के विरोध में दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन, प्रोटेस्ट के दौरान महिला पत्रकार से हाथापाई, मचा बवाल

Delhi University UGC Controversy: UGC कानून के विरोध में दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन, प्रोटेस्ट के दौरान महिला पत्रकार से हाथापाई, मचा बवाल

Delhi University UGC Controversy | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 14, 2026 / 10:51 am IST
Published Date: February 14, 2026 10:34 am IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली विश्वविद्यालय नॉर्थ कैंपस में UGC कानून को लेकर प्रदर्शन के दौरान महिला जर्नलिस्ट के साथ कथित बदसलूकी
  • आरोप है कि छात्रों ने जाति पूछी और धक्का-मुक्की की
  • एबीवीपी ने लेफ्ट संगठनों पर आरोप लगाया कि वे झूठे आरोप लगाकर खबरों में बने रहना चाहते हैं

नई दिल्ली: Delhi University UGC Controversy देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है ​कि UGC कानून को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान एक महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ कथित बदसलूकी की। जिसके बाद राजनीति गरमा गई और देर रात तक नारेबाजी होते रही।

Delhi University UGC Controversy दरअसल शुक्रवार को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के समर्थन में प्रदर्शन किया जा रहा था। छात्र इस कानून को लागू करने की मांग कर रहे थे। आर्ट्स फैकल्टी गेट के बाहर लेफ्ट विंग और राइट विंग छात्र संगठनों के बीच तीखी भिड़ंत देखी गई।

दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे

सोशल मीडिया पर आइसा (All India Students’ Association) और एबीवीपी ने सोशल मीडिया पर अपने-अपने पक्ष रखे। दोनों की तरफ से वीडियो शेयर किया गया और अपने-अपने दावे किए गए। एक वीडियो ने एक युवती ने दावा किया है कि लेफ्ट विंग के छात्रों ने इसलिए पीटा क्योंकि वह ब्राह्मण है। वहीं दूसरी ओर आइसा ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि उनकी दिल्ली यूनिवर्सिटी की आइसा की सेक्रेटरी अंजलि को मारा गया।

दिल्ली सेक्रेटरी सार्थक शर्मा ने कही ये बात

वहीं एबीवीपी के दिल्ली सेक्रेटरी सार्थक शर्मा ने बताया कि “मैं कुछ बातें साफ करना चाहता हूं। लेफ्ट प्रोटेस्ट कर रहा था और एक महिला जर्नलिस्ट, जिसका YouTube चैनल है, वहां मौजूद थी। वह प्रोटेस्ट कवर कर रही थी, जिस दौरान उसने उनसे कुछ सवाल पूछे। शायद उन्हें वे सवाल पसंद नहीं आए, या उन्हें महिला जर्नलिस्ट पसंद नहीं आई, और वे भाग गए। वीडियो में दिख रहा है कि उनके मेल कैडर भी उसे थप्पड़ मार रहे थे, भीड़ उसके चारों ओर जमा हो रही थी, और वे उसे घसीटकर ले जा रहे थे। वे एक्सपोज हो गए हैं कि वे महिलाओं के साथ कैसे गलत बिहेव करते हैं। मैं अभी तक उस जर्नलिस्ट से नहीं मिला हूं, लेकिन मुझे पता चला है कि उसने पुलिस में कंप्लेंट कर दी है। SFI, AISA और दूसरे लेफ्ट स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन अपनी रेलेवेंस खो चुके हैं। इसलिए, वे झूठे आरोप लगाकर खबरों में बने रहना चाहते हैं। लेकिन DU के स्टूडेंट्स काफी इंटेलिजेंट हैं।”

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ भी हाथापाई

इसी दौरान एक युवा यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वहां पहुंची और छात्रों से UGC कानून को लेकर सवाल पूछने लगीं। सवाल-जवाब के दौरान माहौल अचानक गरमा गया। आरोप है कि कुछ छात्रों ने उनके नाम के टाइटल पर आपत्ति जताई, उनसे जाति पूछी और फिर कथित रूप से धक्का-मुक्की व हाथापाई की। बताया जा रहा है कि सवाल पछने वाली महिला पत्रकार है। आरोप है कि कुछ छात्रों ने उनके नाम के टाइटल पर आपत्ति जताई, उनसे जाति पूछी और फिर कथित रूप से धक्का-मुक्की व हाथापाई की।

डिग्री रद्द करने की मांग

एबीवीपी ने मांग की है कि जिन लोगों ने महिला पत्रकार के साथ मारपीट की है, उनकी पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। संगठन ने यहां तक कहा कि दोषी छात्रों की डिग्री भी रद्द की जानी चाहिए।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कैंपस में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे साफ हो पाएगा कि आखिर घटना के पीछे कौन जिम्मेदार था।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।