पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानियों का कल्याण सुनिश्चित कर रही : मंत्री मोहिंदर भगत
पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानियों का कल्याण सुनिश्चित कर रही : मंत्री मोहिंदर भगत
चंडीगढ़, पांच जुलाई (भाषा) पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी कल्याण, रक्षा सेवा कल्याण और बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों का कल्याण एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के हितों की रक्षा करने और उनकी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि देश को आज़ादी दिलाने में स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान सर्वोच्च सम्मान का हकदार है।
मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानियों, उनकी विधवाओं, अविवाहित और बेरोजगार बेटियों तथा बेरोजगार बेटों को सम्मानजनक जीवन जीने में मदद करने के लिए 11,000 रुपये की मासिक पेंशन देती है।
भगत ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए जन-केंद्रित कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है और स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
भाषा नेत्रपाल दिलीप
दिलीप

Facebook


