पंजाब : तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हेरोइन बरामद

Ads

पंजाब : तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हेरोइन बरामद

  •  
  • Publish Date - October 25, 2023 / 06:41 PM IST,
    Updated On - October 25, 2023 / 06:41 PM IST

चंडीगढ़, 25 अक्टूबर (भाषा) सुरक्षा बलों ने बुधवार को पंजाब के तरनतारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक खेत से 1.5 किलोग्राम हेरोइन से भरी दो बोतलें बरामद कीं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बीएसएफ के जवानों ने गश्त के दौरान गांव डल के पास खेत में कुछ संदिग्ध वस्तुएं पड़ी देखीं।

अधिकारी के मुताबिक, जांच करने पर हेरोइन से भरी दो छोटी बोतलें बरामद की गईं। बोतलों को काले रंग की टेप से लपेटा गया था।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश