पंजाब ने दलित छात्रों के लिए 10वीं के बाद छात्रवृत्ति योजना शुरू की
पंजाब ने दलित छात्रों के लिए 10वीं के बाद छात्रवृत्ति योजना शुरू की
चंडीगढ़, पांच जुलाई (भाषा) पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने रविवार को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) के जरिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अनुसूचित जाति (एससी) के छात्रों के वास्ते 10वीं कक्षा के बाद छात्रवृत्ति योजना शुरू करने की घोषणा की।
मंत्री ने कहा कि पोर्टल पर एक जुलाई से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं और उन्होंने सभी पात्र एससी छात्रों से आग्रह किया कि वे उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता पाने के लिए समय-सीमा से पहले आवेदन करें।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी योग्य छात्र आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित न रहे।
विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, छात्र 15 नवंबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं, जबकि कमियों वाले आवेदनों को 30 नवंबर तक ठीक किया जा सकता है।
शिक्षण संस्थानों से 30 नवंबर तक संस्थान-स्तर पर सत्यापन पूरा करने को कहा गया है, जबकि ज़िला, राज्य और मंत्रालय के नोडल अधिकारियों द्वारा अंतिम सत्यापन 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि छात्रवृत्ति योजना अनुसूचित जाति के छात्रों को शिक्षा के समान अवसर देने और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
भाषा प्रशांत दिलीप
दिलीप

Facebook


