पंजाब : संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब : संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब : संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, जांच में जुटी पुलिस
Modified Date: July 27, 2026 / 02:04 pm IST
Published Date: July 27, 2026 2:04 pm IST

चंडीगढ़, 27 जुलाई (भाषा) पंजाब के संगरूर जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रविवार देर रात हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम उपली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंची।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण से प्रारंभिक तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि इमारत की बाहरी दीवार की ओर से पेट्रोल से भरी बोतल फेंकी गई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’

पुलिस ने बताया कि साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक दल को बुलाया गया है। साथ ही, हमलावरों का सुराग लगाने के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

भाषा खारी सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में