बेंगलुरु के गैराज में आग लगने से 25 से अधिक कारें जलकर खाक

बेंगलुरु के गैराज में आग लगने से 25 से अधिक कारें जलकर खाक

बेंगलुरु के गैराज में आग लगने से 25 से अधिक कारें जलकर खाक
Modified Date: July 27, 2026 / 02:38 pm IST
Published Date: July 27, 2026 2:38 pm IST

बेंगलुरु, 27 जुलाई (भाषा) बेंगलुरु के एक गैराज में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से 25 से अधिक कारें जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 5.30 बजे थानिसंद्रा स्थित एक कार गैराज में हुई। उसने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस के अनुसार, आग लगने के कारण कई महंगी कार सहित 25 से अधिक वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग गैराज में तेजी से फैल गई और वहां मौजूद वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

पुलिस ने कहा कि संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘आग में 25 से अधिक कारें जलकर खाक हो गईं।’’ उन्होंने बताया कि जांच दल घटना के सटीक कारण के संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगा।

पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में संपिगेहल्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा तान्या सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में