पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर में लखबीर लांडा के सहयोगियों के ठिकानों पर छापे मारे

पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर में लखबीर लांडा के सहयोगियों के ठिकानों पर छापे मारे

पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर में लखबीर लांडा के सहयोगियों के ठिकानों पर छापे मारे
Modified Date: September 25, 2023 / 07:34 pm IST
Published Date: September 25, 2023 7:34 pm IST

फिरोजपुर (पंजाब), 25 सितंबर (भाषा) पंजाब पुलिस ने कनाडा स्थित आतंकवादी लखबीर सिंह लांडा उर्फ लांडा हरिके के करीबी सहयोगियों से जुड़े 48 स्थानों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने यह कार्रवाई 21 सितंबर को दो हमलावरों द्वारा एक व्यापारी पर हमला किए जाने के बाद की है।

व्यापारी ने कहा था कि उसे एक व्यक्ति का फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को लांडा हरिके बताया तथा 15 लाख रुपये देने को कहा।

पुलिस अधीक्षक रणधीर कुमार ने कहा कि पुलिस की विभिन्न टीमों ने मक्खू, जीरा, गुरुहरसहाय और अन्य जगहों पर छापेमारी की। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

तरनतारन के सरहली थाने पर ‘आरपीजी’ हमले के सिलसिले में लांडा का नाम सामने आया था।

भाषा अविनाश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में