पंजाब: पुलिस ने अपराधी को भगाने की कोशिश नाकाम की, दो गिरफ्तार

Ads

पंजाब: पुलिस ने अपराधी को भगाने की कोशिश नाकाम की, दो गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - November 16, 2021 / 06:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

मोगा, 16 नवंबर (भाषा) पंजाब के मोगा में एक आरोपी को पुलिस की हिरासत से कथित तौर पर भगाने की कोशिश में दो लोगों को जिला अदालत परिसर के बाहर से गिरफ्तार किया गया।

मोगा पुलिस, हरजिंदर सिंह उर्फ राजू को सोमवार को सुनवाई के लिए अदालत में पेश करने वाली थी। गिरफ्तार लोगों की पहचान मोगा के रहने वाले अमनदीप सिंह उर्फ जज्जी (24) और फरीदकोट के रहने वाले जसप्रीत सिंह उर्फ प्रीत (31) के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके पास से एक रिवॉल्वर और छह जिंदा कारतूस समेत एक मोटरसाइकिल बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एस एस मंड ने कहा कि विश्वसनीय जानकारी के आधार पर पुलिस टीम दोनों को आरोपी को भगाने से पहले ही गिरफ्तार करने में सफल रही।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में इसका खुलासा किया कि फरीदकोट जेल में बंद जसप्रीत सिंह जस्सी ने उन्हें हरजिंदर को पुलिस की हिरासत से भागने में मदद करने को कहा था। ये सभी गैंगेस्टर सतिंद्र बरार उर्फ गोल्डी बरार के करीबी हैं, जो कि फिलहाल कनाडा में रहता है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

भाषा स्नेहा नरेश

नरेश