पंजाब: प्रदर्शन कर रहे किसानों ने हाईवे की लेन रोकी; निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की

पंजाब: प्रदर्शन कर रहे किसानों ने हाईवे की लेन रोकी; निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की

पंजाब: प्रदर्शन कर रहे किसानों ने हाईवे की लेन रोकी; निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की
Modified Date: July 1, 2026 / 06:49 pm IST
Published Date: July 1, 2026 6:49 pm IST

होशियारपुर, एक जुलाई (भाषा) दोआबा किसान समिति के किसानों ने बुधवार को बकाया गन्ना भुगतान जारी करने और कृषि के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर पंजाब के होशियारपुर जिले में टांडा के पास जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग की एक लेन जाम कर दी।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष जंगवीर सिंह चौहान और अन्य नेताओं के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियां राजमार्ग की एक ओर खड़ी कर दीं और टी-प्वाइंट बिजली घर चौक पर धरना दिया।

किसानों ने आरोप लगाया कि गन्ना विभाग के पहले दिए गए आश्वासनों के बावजूद पंजाब सरकार ने अब तक करीब 142 करोड़ रुपये के बकाया गन्ना भुगतान जारी नहीं किए हैं।

चौहान ने कहा कि 18 मई को हुए एक प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि बकाया राशि जल्द ही किसानों के खातों में जमा करा दी जाएगी, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है।

प्रदर्शनकारी किसानों ने धान की रोपाई के मौसम में लगातार बिजली कटौती का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि अनियमित बिजली आपूर्ति से धान और गन्ने की फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

चौहान ने दावा किया कि सरकार ने कृषि के लिए आठ घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति का वादा किया था, लेकिन वह इसे पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया जाता और नियमित बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

पुलिस ने बताया कि राजमार्ग की केवल एक लेन अवरुद्ध है, जबकि दूसरी लेन पर यातायात सामान्य रूप से जारी है।

भाषा अमित रंजन

रंजन


लेखक के बारे में