राहुल, प्रियंका और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने किसानों का साथ देने का आह्वान किया

राहुल, प्रियंका और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने किसानों का साथ देने का आह्वान किया

राहुल, प्रियंका और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने किसानों का साथ देने का आह्वान किया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: December 8, 2020 6:47 am IST

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा आहूत ‘भारत बंद’ के बीच मंगलवार को लोगों का आह्वान किया कि वे किसानों का साथ दें और उनके संघर्ष को सफल बनाएं।

Read More News: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा पहुंचा 3 हजार के पार, आज 1423 नए संक्रमितों की पुष्टि

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित ट्वीट किया, ‘‘मोदी जी, किसानों से चोरी बंद करो। सभी देशवासी जानते हैं कि आज भारत बंद है। इसका संपूर्ण समर्थन करके हमारे अन्नदाता के संघर्ष को सफल बनाएं।’’

प्रियंका ने प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन किया और आरोप लगाया, ‘‘जो किसान अपनी मेहनत से फसल उगाकर हमारी थालियों को भरता है, उन किसानों को भाजपा सरकार अपने अरबपति मित्रों की थैली भरने के दबाव में भटका हुआ बोल रही है।’’

Read More News:  राजधानी के होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, बंगाल की 3 युवतियों सहित 5 गिरफ्तार, कमरे से आपत्तिजनक सामाग्री जब्त

उन्होंने कहा, ‘‘ये संघर्ष आपकी थाली भरने वालों और अरबपतियों की थैली भरने वालों के बीच है। आइए, किसानों का साथ दें।’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘उठो साथी, अगली फसल और अगली नस्ल के लिए लड़ना होगा। उस मोदी सरकार से लड़ना होगा जिसने उद्योगपतियों के हित साधने के लिए ज़मीर बेच कर ज़मीन पर हमला बोला है। आइये, देश के लिए और देश के भविष्य के लिए अन्नदाता के साथ भारत बंद में शामिल हों।’’

Read More News: प्रदेश की राजधानी में स्थित कान्हा कुंज कॉलोनी में लगी भीषण आग, महिला की मौत, 2 घायलों की हालत गंभीर

पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी किसान संगठनों के ‘भारत बंद’ का समर्थन किया और लोगों से किसानों का साथ देने की अपील की।

गौरतलब है कि कई किसान संगठनों ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ मंगलवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है जिसका कांग्रेस समेत कई प्रमुख संगठनों ने समर्थन किया है।

Read More News: कांग्रेस को जोर का झटका, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कोषध्यक्ष ने पद और पार्टी से दिया इस्तीफा


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.