राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- दुनिया भर के अर्थशात्रियों के बाद ही बनाई न्यूनतम आय की योजना
राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- दुनिया भर के अर्थशात्रियों के बाद ही बनाई न्यूनतम आय की योजना
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के चलते सियासी गलियारों में सरगर्मी चरम पर है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के न्यूनतम आय योजना के वादे बाद से राजनीत के गलियारों में हड़कंप मच गया है। इस योजना को लेकर कई नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। इसी कड़ी में राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए इस योजना को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होेने कहा है कि न्यूनतम आय योजना के लिए आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन सहित दुनिया भर के प्रमुख अर्थशास्त्रियों से चर्चा की गई थी।
उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी छह महीने से इस विचार पर काम कर रही थी क्योंकि वह प्रधानमंत्री मोदी के ’15 लाख रुपए’ वाले जुमले की सच्र्चाई जनता के सामने लाएगी। उन्होंने कहा,”छह महीने पहले हमने काम शुरू किया। बैंक खाते में पैसे डालने का, आइडिया तो सही है, लेकिन इसमें झूठ बोल दिया गया 15 लाख रुपए का। कांग्रेस के लोग बैठे और छह महीने काम किया और मैंने पूछा कि इस आइडिया को सच्चाई में कैसे बदला जाए। नरेंद्र मोदी ने 15 लाख रुपये बैंक खाते में डालने की बात की। इस सोच को कांग्रेस पार्टी पूरा कैसे करे। इस योजना के लिए दुनिया के सबसे बड़े अर्थशास्त्रियों से चर्चा की गई है अगर जरूरत हो तो सूची ले लो।
Read More: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप, बैठक के नाम पर DEO कर रहे भाजपा का प्रचार
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार को घोषणा की थी कि 2019 के इन आम चुनाव में उनकी पार्टी सत्ता में आई तो वह देश के 20 प्रतिशत सबसे गरीब परिवारों को सालाना 72,000 रुपये न्यूनतम आय के तहत देगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2019 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद युवा उद्यमियों को नया उद्यम लगाने के लिए तीन साल तक सरकार से किसी तरह की मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि देश के 45 साल के इतिहास में सबसे अधिक बेरोजगारी आज मोदी सरकार के कार्यकाल में है।
<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/6–zA2EroNU” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


