राफेल सौदे को लेकर राहुल गांधी ने फिर बोला केंद्र सरकार पर हमला, कहा- रक्षा मंत्री दें इस्तीफा

Ads

राफेल सौदे को लेकर राहुल गांधी ने फिर बोला केंद्र सरकार पर हमला, कहा- रक्षा मंत्री दें इस्तीफा

  •  
  • Publish Date - September 20, 2018 / 08:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

नई दिल्ली। राफेल सौदे को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोल रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिलेट के पूर्व चीफ के बयान को आधार बनाते हुए कहा कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को इस्तीफा दे देना चाहिए।

बता दें कि हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिलेट के पूर्व चीफ टीएस राजू ने कहा था कि राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस की कंपनी के साथ कंट्रैक्ट कर भारत में ही बनाया जा सकता था। उन्होंने कहा था कि ‘जब एचएएल चौथी पीढ़ी का 25 टन सुखोई-30 लड़कू विमान वायुसेना के लिए तैयार कर सकता है तो फिर हम क्या बात कर रहे हैंहम निश्चित रूप से इसे तैयार कर सकते हैं

यह भी पढ़ें : विमान क्रू मेंबर भुला प्रेशर स्विच मेंटेन करना ,यात्रियों के नाक और कान से निकलने लगा खून

राहुल गांधी ने एलएएल के पूर्व चीफ के इसी बयान का हवाला देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि ‘भ्रष्टाचार पर बचाव कर रहे आरएम (राफेल मिनिस्टर) को फिर से झू बोलते हुए पकड़ा गया है। पूर्व एचएएल चीफ टीएस राजू ने इस झूठ को पकड़ा है कि एचएएल के पास राफेल बनाने की क्षमता नहीं है। उनका (सीतारमण का) रुख अस्थिर है। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए

गौरतलब है, कांग्रेस आरोप लगाती आ रही है कि मोदी सरकार ने फ्रांस की कंपनी से 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद का जो सौदा किया है, उसका मूल्य संप्रग सरकार में किए गए समझौते की तुलना में बहुत ज्यादा है जिससे सरकारी खजाने को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कांग्रेस का यह भी कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सौदे को बदलवाया, एचएएल से कॉन्ट्रैक्ट लेकर एक निजी समूह की कंपनी को दिया गया।

वेब डेस्क, IBC24