तेलंगाना के काजिपेट स्थित रेल निर्माण इकाई जल्द शुरू होगी: वैष्णव
तेलंगाना के काजिपेट स्थित रेल निर्माण इकाई जल्द शुरू होगी: वैष्णव
नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना की काजिपेट रेल निर्माण इकाई की प्रगति की समीक्षा की और कहा कि यह जल्द ही शुरू होगी।
वैष्णव ने कहा, ‘‘शुरुआत में, काजिपेट अगले पांच वर्षों में 200 अंतर-शहरी रेलगाड़ियों का निर्माण करेगा।’’
अधिकारियों ने बताया कि इन रेलगाड़ियों को देशभर में 300 किलोमीटर तक की छोटी दूरी की यात्रा के लिए चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक यात्रा में कई पड़ाव होंगे, जिससे नागरिकों को कस्बों और शहरों के बीच सुविधाजनक रूप से यात्रा करने में मदद मिलेगी।
मंत्रालय ने कहा, ‘‘चाहे उच्च शिक्षा के लिए पास के शहरों की यात्रा करने वाले छात्र हों या स्वास्थ्य सेवा और काम से संबंधित जरूरतों के लिए आने-जाने वाले आम लोग हों, ये रेलगाड़ियां अंतर-शहरी यात्रा के लिए एक नया किफायती विकल्प प्रदान करेंगी।’’
भाषा नेत्रपाल नरेश
नरेश

Facebook


