झारखंड में ‘राजभवन’ का नाम बदलकर ‘लोकभवन’ किया गया
झारखंड में ‘राजभवन’ का नाम बदलकर ‘लोकभवन’ किया गया
रांची, तीन दिसंबर (भाषा) औपनिवेशिक काल के नामों को बदलने की एक राष्ट्रव्यापी पहल के तहत झारखंड की राजधानी रांची में 62 एकड़ में फैले ‘राजभवन’ का नाम बुधवार को आधिकारिक तौर पर ‘लोकभवन’ कर दिया गया।
रांची के राजभवन के साथ-साथ दुमका स्थित राजभवन का भी नाम बदल दिया गया है।
यह बदलाव गृह मंत्रालय द्वारा देश भर के राजभवन का नाम बदलकर लोकभवन और राजनिवास का नाम बदलकर लोकनिवास करने के निर्देश के बाद किया गया है।
झारखंड राजभवन द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि इस संबंध में मंत्रालय के संचार और राज्यपाल सनोश कुमार गंगवार की मंजूरी के बाद, दुमका राजभवन का नाम बदलकर लोकभवन कर दिया गया है।
भाषा शफीक नरेश
नरेश

Facebook



