राजस्थान: एटीएस ने दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया, करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ जब्त

राजस्थान: एटीएस ने दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया, करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ जब्त

राजस्थान: एटीएस ने दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया, करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ जब्त
Modified Date: November 17, 2025 / 09:15 pm IST
Published Date: November 17, 2025 9:15 pm IST

जयपुर, 17 नवंबर (भाषा) राजस्थान पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने तीन बड़े अभियानों में करोड़ों रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए और दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एटीएस के महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एम.एन. दिनेश के मार्गदर्शन में की गई। पहले अभियान में, एटीएस की टीम ने जालौर जिले के सेढ़िया निवासी सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से लगभग 2.5 करोड़ रुपये मूल्य के 1.77 किलोग्राम मादक पदार्थ (एमडी) और 763 ग्राम स्मैक बरामद किए।

ऑपरेशन ‘सातवां स्वर्ग’ के तहत दूसरी कार्रवाई में एटीएस ने बाड़मेर जिले के बिश्नोईयों का तला निवासी रामस्वरूप को गिरफ्तार किया। कुमार ने बताया कि उस पर 25,000 रुपये का इनाम था और उसे गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया।

तीसरे अभियान में एटीएस ने 25,000 रुपये के इनामी बदमाश महेश गिरी को जोधपुर से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि रामस्वरूप और महेश गिरी दोनों बाड़मेर पुलिस द्वारा वांछित थे।

भाषा पृथ्वी

खारी

खारी


लेखक के बारे में