राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी किए
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी किए
जयपुर, 31 मार्च (भाषा) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने 12 वीं कक्षा के कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय (स्ट्रीम) के परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किए।
राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ये परीक्षा परिणाम जारी किए और अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, विज्ञान संकाय में पांच छात्र 99.80 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे। कला संकाय में तीन छात्रों ने 99.60 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। वाणिज्य संकाय में एक छात्रा 99.20 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल रही है।
इसके अनुसार, 2026 के शैक्षणिक सत्र के लिए कला संकाय में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.54 प्रतिशत, वाणिज्य में 93.64 प्रतिशत और विज्ञान में 97.52 प्रतिशत रहा।
अधिकारियों ने बताया कि कला व विज्ञान संकाय में छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया जबकि वाणिज्य में छात्रों का सफलता प्रतिशत अधिक रहा।
बोर्ड ने बताया कि 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 11 मार्च को समाप्त हुईं जिसमें 9.10 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण करवाया था।
भाषा पृथ्वी मनीषा
मनीषा

Facebook


