बाराती गाड़ी को रुकवाकर बदमाशों ने दूल्हा-दुल्हन को मारी गोली, सुहागरात से पहले पहुंचे अस्पताल

बाराती गाड़ी को रुकवाकर बदमाशों ने दूल्हा-दुल्हन को मारी गोली, सुहागरात से पहले पहुंचे अस्पताल

बाराती गाड़ी को रुकवाकर बदमाशों ने दूल्हा-दुल्हन को मारी गोली, सुहागरात से पहले पहुंचे अस्पताल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: December 12, 2020 3:01 pm IST

जयपुर: राजस्‍थान के सीकर जिले में फेरों के बाद घर जा रहे दुल्हा-दुल्हन को गोली मारने की घटना सामने आई है। घटना में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना नीम का थाना इलाके में शनिवार को उस समय हुई जब हेमराजपुरा गांव में शादी के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल जा रही थी।

Read More: किसान आत्महत्या की घटनाओं पर सरकार को घेरेगी बीजेपी, विधायक दल की बैठक में रुपरेखा तैयार

उन्होंने कहा कि बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी कार का पीछा शुरू कर दिया। एक जगह इन लोगों ने कार रुकवाकर दूल्‍हे व दुल्‍हन पर गोली चलाई और भाग गए। इस हमले में दूल्‍हा-दुल्‍हन घायल हो गए।

Read More: मुख्यमंत्री, मंत्रियों सहित छत्तीसगढ़ दौड़ेगा वर्चुअल मैराथन में, 70 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीयन

सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक घटनास्थल से फरार हो गया। आरोपियों ने इस दौरान पुलिस पर भी गोली चलाई़। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More: भूपेश बघेल देश के इकलौते मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने दो साल में 36 में 24 घोषणाओं को पूरा कियाः विधायक विकास उपाध्याय


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"