राजस्थान : टोंक में दुकान की पहली मंजिल पर व्यापारी का शव मिला, हत्या की आशंका

राजस्थान : टोंक में दुकान की पहली मंजिल पर व्यापारी का शव मिला, हत्या की आशंका

राजस्थान : टोंक में दुकान की पहली मंजिल पर व्यापारी का शव मिला, हत्या की आशंका
Modified Date: June 20, 2026 / 06:11 pm IST
Published Date: June 20, 2026 6:11 pm IST

जयपुर, 20 जून (भाषा) राजस्थान के टोंक जिले में 55 वर्षीय एक व्यापारी का शव उसकी दुकान की पहली मंजिल पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पवन गर्ग के रूप में हुई है, जो मोतीबाग रोड पर विद्युत उपकरणों की दुकान संचालित करते थे। उनके एक कान के कटे होने के कारण पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।

कोतवाली थाना प्रभारी भंवरलाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या दुकान के भीतर ही की गई। शव शुक्रवार देर रात दुकान की पहली मंजिल पर मिला था।

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार शुक्रवार देर रात जब पवन गर्ग घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी ने दुकान के एक कर्मचारी से संपर्क किया। कर्मचारी ने बताया कि वह पहले ही दुकान से निकल चुका थे, जबकि गर्ग दुकान पर ही रुके हुए थे।

इसके बाद कर्मचारी दोबारा दुकान पहुंचा, जहां उसने पहली मंजिल पर पवन गर्ग का खून से लथपथ शव देखा।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

भाषा

पृथ्वी रवि कांत


लेखक के बारे में