जयपुर, नौ अगस्त (भाषा) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है।
शर्मा ने मुलाकात के फोटो साझा करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आज राजभवन में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे से आत्मीय मुलाकात की और प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहितकारी विषयों पर उनके साथ सार्थक चर्चा की।’’
भाषा पृथ्वी खारी
खारी