राजस्थान: मनरेगा की बहाली को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
राजस्थान: मनरेगा की बहाली को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
जयपुर, दो फरवरी (भाषा) कांग्रेस ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की बहाली की मांग को लेकर सोमवार को राज्य भर में प्रदर्शन किया। पार्टी प्रवक्ता के अनुसार, केन्द्र सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और गरीब को रोजगार का अधिकार देने वाली मनरेगा योजना को समाप्त किये जाने के विरोध में सोमवार को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देकर विरोध-प्रदर्शन किया गया।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि सभी जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा जिला मुख्यालयों पर धरना दिया गया।
इस धरने-प्रदर्शन में पार्टी के पदाधिकारी व कायकर्ताओं के साथ साथ नागरिक समाज के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
भाषा पृथ्वी जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


