फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए न्यायालय सहमत
फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए न्यायालय सहमत
नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से प्रदर्शन की अनुमति मिलने के बाद उसकी रिलीज को चुनौती देने वाली ओडिशा सरकार की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करने पर सहमति जताई।
अदालत ने ओडिशा सरकार की उस दलील पर गौर किया जिसमें कहा गया था कि फिल्म के रिलीज होने से राज्य में कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है।
इससे पहले, न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति आर. महादेवन की पीठ ने भगवान जगन्नाथ यात्रा कार्यक्रमों के संपन्न होने पर 28 जुलाई या उसके बाद इस एनिमेटेड फिल्म को पूरे देश में रिलीज करने की अनुमति दे दी थी।
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची एवं न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ के समक्ष सोमवार को सुनवाई के लिए याचिका सामने आने पर पीठ ने मंगलवार को इस मामले में सुनवाई करने पर सहमति जताई।
भाषा सुरभि माधव
माधव

Facebook


