Manish Sisodia On Punjab paper leak : पेपर लीक नहीं हुआ’…BJP-कांग्रेस पर मनीष सिसोदिया का तीखा हमला! बोले- ‘एक को कोई पूछता नहीं, दूसरे के शिक्षा मंत्री को..
पंजाब में कथित पेपर लीक को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में कोई पेपर लीक नहीं हुआ, बल्कि परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
Manish Sisodia On Punjab paper leak
- AAP ने विपक्ष पर झूठी अफवाह फैलाने का आरोप लगाया।
- मनीष सिसोदिया ने BJP और कांग्रेस पर साधा निशाना।
- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश का मामला होने का दावा।
नई दिल्ली : Manish Sisodia On Punjab paper leak आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने पंजाब में पेपर लीक की खबरों को पूरी तरह से खारिज करते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सोशल मीडिया पर अपने पेड ट्रोल्स के जरिए पंजाब में पेपर लीक की झूठी अफवाहें फैला रही हैं।
‘यूनिवर्सिटी में पकड़े गए नकलची, नहीं हुआ कोई पेपर लीक’
मामले की सच्चाई स्पष्ट करते हुए सिसोदिया ने बताया कि राज्य में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। पंजाब की एक यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान कुछ छात्र नकल करने के इरादे से ब्लूटूथ वाला स्मार्ट पेन क्लासरूम में लेकर आए थे। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन डिवाइसों को जब्त कर लिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त पुलिस एक्शन लिया गया।
विपक्ष पर साधा निशाना
विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा, “मैं कांग्रेस और भाजपा से कहना चाहता हूं कि झूठ फैलाना बंद करें। आपके इसी झूठ की वजह से जनता ने आपकी ऐसी हालत कर दी है कि एक पार्टी को कोई पूछता नहीं है और दूसरी के शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ रहा है।”
#WATCH मोहाली, पंजाब: AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, “कांग्रेस और भाजपा बहुत सारी अफवाहें फैला रहे हैं। उनके पेड ट्रोल सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं कि पंजाब में पेपर लीक हुआ है। मैं कांग्रेस और भाजपा से कहना चाहता हूं कि झूठ फैलाना बंद करें। आपके झूठ की वजह से ही जनता ने आपकी… pic.twitter.com/t3Do9t7u95
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 26, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Panchang 27 July 2026 : आज से शुरू होगा जया-विजया पार्वती व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का पंचांग
- Aaj Ka Rashifal 28 July 2026: आज किस राशि के जातकों पर होगी किस्मत मेहरबान? जानें नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन का हाल
- Kya MP Mein Baarish Hoga : प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम! आज इन 6 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD का बड़ा अलर्ट

Facebook


