राजस्थान : बूंदी में डेयरी संचालक की शराब की दुकान के पास चाकू मारकर हत्या

राजस्थान : बूंदी में डेयरी संचालक की शराब की दुकान के पास चाकू मारकर हत्या

राजस्थान : बूंदी में डेयरी संचालक की शराब की दुकान के पास चाकू मारकर हत्या
Modified Date: December 30, 2022 / 10:27 pm IST
Published Date: December 30, 2022 10:27 pm IST

कोटा (राजस्थान), 30 दिसंबर (भाषा) बूंदी जिले के लबन गांव में शुक्रवार को शराब की दुकान के समीप चार-पांच अज्ञात लोगों ने 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर कोटा-लालसोट राजमार्ग को जाम कर दिया और शराब की दुकान हटाए जाने के साथ ही दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

बूंदी के पुलिस अधीक्षक जय यादव और स्थानीय एसडीएम मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को घटनास्थल खाली करने के लिए मनाया।

पीड़ित हरिओम मीणा बूंदी जिले के दीखेड़ा थाना क्षेत्र के कोटखुर्द गांव का रहने वाला था और वह डेयरी चलाता था।

दीखेड़ा थाने के प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुई, जब मीणा शराब की दुकान पर कुछ पैसे छुट्टे करा रहा था और इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए चार-पांच लोगों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया।

पुलिस ने परिजन की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में