राजस्थान: आठ वर्षीय छात्र का सिर बिजली के खंभे से टकराया, मौत

राजस्थान: आठ वर्षीय छात्र का सिर बिजली के खंभे से टकराया, मौत

राजस्थान: आठ वर्षीय छात्र का सिर बिजली के खंभे से टकराया, मौत
Modified Date: August 2, 2026 / 01:00 am IST
Published Date: August 2, 2026 1:00 am IST

जयपुर, एक अगस्त (भाषा) राजस्थान के सीकर जिले में शनिवार को आठ साल के एक बच्चे का सिर बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बच्चा स्कूल बस में सवार था और चालक जब वाहन को पीछे कर रहा था, तभी उसने खिड़की से सिर बाहर निकाल लिया और उसका सर बिजली के खंभे से जा टकराया।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल छात्र बस के भीतर ही सीट पर गिर पड़ा और घटना के बाद घबराया चालक बच्चे को उसके पिता की दुकान के बाहर छोड़कर फरार हो गया।

नीमकाथाना क्षेत्र के खादरा गांव निवासी ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि उनका बेटा हितेश सैनी ‘न्यू सेंट्रल एकेडमी’ में चौथी कक्षा का छात्र था।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह वह अपने दोनों भाइयों रुपेश (11) और महंत (छह) के साथ स्कूल बस से स्कूल गया था।

ओमप्रकाश के अनुसार, स्कूल की छुट्टी होने के बाद चालक उनके बेटे को गोद में लहूलुहान हालत में उनकी दुकान के बाहर छोड़कर मौके से भाग गया।

उन्होंने बताया कि बेटे को खून से लथपथ देखकर परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी जय सिंह बसेरा ने बताया कि मामला दर्ज कर फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी गयी है।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में