राजस्थान : पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान जारी

राजस्थान : पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान जारी

राजस्थान : पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: September 1, 2021 11:26 am IST

जयपुर, एक सितंबर (भाषा) राजस्थान के छह जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए तीसरे और अंतिम चरण का मतदान बुधवार को रहा है जिसके तहत सुबह 10 बजे तक 13.64 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान सुबह 7.30 बजे से शुरू हुआ और सुबह 10 बजे तक 13.64 प्रतिशत मतदान हुआ।

आयोग के अनुसार, मतदान शाम 5.30 बजे तक चलेगा और कुल मिलाकर 25 लाख से अधिक मतदाता वोट डाल सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, दौसा और सिरोही जिले की 25 पंचायत समितियों के 507 सदस्यों और उनसे संबंधित जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान करवाया जा रहा है। 507 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 1772 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की, जबकि सात उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया है।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में