7th Pay Commission DA and DRA Hike: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले.. महंगाई भत्ते में सीधे 20% का इजाफा.. पेंशधारको को भी सौगात, जानें कब से मिलेगा फायदा

7th Pay Commission DA and DRA Hike Order: बंगाल बजट: कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, एक लाख लोगों की होगी नियुक्ति

7th Pay Commission DA and DRA Hike: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले.. महंगाई भत्ते में सीधे 20% का इजाफा.. पेंशधारको को भी सौगात, जानें कब से मिलेगा फायदा

7th Pay Commission DA and DRA Hike Order || Image- IBC24 News File

Modified Date: June 22, 2026 / 03:02 pm IST
Published Date: June 22, 2026 2:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • • डीए और डीआर 20 प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत किया गया।
  • • एक लाख रिक्त पदों पर चरणबद्ध भर्ती होगी।
  • • महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये सहायता मिलेगी।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने सोमवार को अपना पहला बजट पेश करते हुए राज्य कर्मचारियों और आम जनता के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने विधानसभा में बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि सरकार को पिछली सरकार से 8.15 लाख करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिला है। (7th Pay Commission DA and DRA Hike Order) उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता वित्तीय अनुशासन बहाल करना, भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन स्थापित करना और शासन में जनता का भरोसा फिर से कायम करना है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भत्ता 20 प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत

बजट में राज्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) को एक अक्टूबर से 20 प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत करने की घोषणा की गई है। इसके अलावा राज्य में चरणबद्ध तरीके से एक लाख रिक्त पदों को भरने का फैसला लिया गया है। इनमें पुलिस विभाग में 20 हजार और स्कूलों में 50 हजार शिक्षण एवं गैर-शिक्षण पद शामिल हैं। सरकार ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत और जहां लागू होगा वहां अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण देने की भी घोषणा की है।

महिलाओं को प्रतिमाह 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता

महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार ने ‘अन्नपूर्णा योजना’ के तहत 36 हजार करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव रखा है। इस योजना के अंतर्गत 25 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को प्रतिमाह 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी। (7th Pay Commission DA and DRA Hike Order) इसके अलावा महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना हेतु 550 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं और इसके लिए जल्द ही ‘पिंक कार्ड’ प्रणाली शुरू की जाएगी।

सेवानिवृत्त पत्रकारों के लिए 5,000 रुपये मासिक पेंशन

सरकार ने सभी मौजूदा सामाजिक कल्याण योजनाओं को जारी रखने का भरोसा दिया है। साथ ही आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 5,000 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि तथा सिविक वालंटियर, ग्रीन पुलिस, एनवीएफ कर्मियों, प्राणी बंधु और प्राणी मित्रों को अगस्त से 2,000 रुपये अतिरिक्त मासिक भुगतान की घोषणा की गई है। सेवानिवृत्त पत्रकारों के लिए 5,000 रुपये मासिक पेंशन और कुछ विशेष मामलों में 10,000 रुपये मासिक पेंशन का भी प्रावधान किया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

झारग्राम में जनजातीय विश्वविद्यालय

बजट में कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की भी घोषणा की गई है। इनमें कोलकाता में चिंगरीघाटा-न्यू टाउन एलिवेटेड कॉरिडोर, दादनपात्राबर में गहरे समुद्री बंदरगाह, बीरभूम में मयूराक्षी नदी पर चार लेन पुल तथा दुर्गापुर, आसनसोल और सिलीगुड़ी में मेट्रो रेल परियोजनाओं के अध्ययन शामिल हैं। (7th Pay Commission DA and DRA Hike Order) इसके अलावा झारग्राम में जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापित करने और राज्य में कृत्रिम मेधा (एआई) मिशन शुरू करने की भी घोषणा की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:

‘कांच नगरी’ और ‘ताला नगरी’ विकास एवं जनसशक्तीकरण के नए अध्याय की साक्षी बनेंगी : योगी

कतर: गैस निर्यात टर्मिनल दोबारा शुरू करने के दौरान विस्फोट में 54 लोग घायल, 18 लापता

सांसद रंधावा ने एआईसीसी का ‘फर्जी’ पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की शिकायत की

छत्तीसगढ़ : आईएसआई के साथ संपर्क के आरोप में पंजाब का एक व्यक्ति गिरफ्तार

बागी सांसद की पार्षद पुत्री ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की, पार्टी के प्रति वफादारी जताई

‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की पहली किस्त एक जुलाई को महिलाओं को मिलेगी: पंजाब के मुख्यमंत्री

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown