Pankaj Tripathi Brother Attack: इस मशहूर बॉलीवुड अभिनेता के भाई की हत्या की कोशिश.. कुल्हाड़ी से किया हमला, नाजुक हालत में AIIMS दाखिल
Pankaj Tripathi Brother Attack Latest News: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर कथित जानलेवा हमला, जमीन विवाद में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया।
Pankaj Tripathi Brother Attack Latest News || Image- IANS File
- • पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर कथित हमला हुआ।
- • जमीन विवाद को हमले की वजह बताया जा रहा है।
- • पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।
गोपालगंज: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्रनाथ तिवारी पर रविवार को बिहार के गोपालगंज जिले में कथित तौर पर जानलेवा हमला किया गया। (Pankaj Tripathi Brother Attack Latest News) पुलिस के मुताबिक़ जमीन विवाद को लेकर हुए इस हमले में उन पर लाठी-डंडों से हमला किया गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
घटना गोपालगंज जिले के बरौली थाना इलाके के बेलसंड गाँव में हुई है। हमले में घायल विजेंद्रनाथ तिवारी को देर रात गोपालगंज मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बाद में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
बिहार के गोपालगंज से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है. अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजयेंद्रनाथ तिवारी पर उनके पड़ोसी राजेश साह ने पुराने जमीन विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.कुल्हाड़ी के इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज… pic.twitter.com/7sOYWKCVF8
— Kishor Joshi (@KishorJoshi02) June 22, 2026
जमीन विवाद बताया जा रहा कारण
शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ हमले की वजह जमीन से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने प्रकरण में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। (Pankaj Tripathi Brother Attack Latest News) उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। एसपी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
बता दें कि, घटना के बाद पंकज त्रिपाठी के परिवार ने इस मामले पर मीडिया से कोई बातचीत नहीं की है। परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है।
राजद ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना
वही इस घटना के बाद मुख्य विपक्षी दल राजद ने शांति-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य शासन की घेराबंदी की है। आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, “जब पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला हुआ, तो यह खबर इसलिए बनी क्योंकि वे एक महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। उनका नाम बिहार की प्रतिष्ठित और सम्मानित हस्तियों में गिना जाता है। बिहार में हर परिवार हर दिन डर के साये में जी रहा है और उनकी चिंताओं को सुनने वाला कोई नहीं है।”
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
Patna, Bihar: On the attack on actor Pankaj Tripathi’s elder brother, RJD MP Manoj Jha says, “When there was an attack on the Pankaj Tripathi’s brother, it became news because he is an important person. His name figures among Bihar’s distinguished and respected personalities.… pic.twitter.com/3sDStG3NSv
— IANS (@ians_india) June 22, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
‘कांच नगरी’ और ‘ताला नगरी’ विकास एवं जनसशक्तीकरण के नए अध्याय की साक्षी बनेंगी : योगी
कतर: गैस निर्यात टर्मिनल दोबारा शुरू करने के दौरान विस्फोट में 54 लोग घायल, 18 लापता
सांसद रंधावा ने एआईसीसी का ‘फर्जी’ पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की शिकायत की
छत्तीसगढ़ : आईएसआई के साथ संपर्क के आरोप में पंजाब का एक व्यक्ति गिरफ्तार
बागी सांसद की पार्षद पुत्री ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की, पार्टी के प्रति वफादारी जताई
‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की पहली किस्त एक जुलाई को महिलाओं को मिलेगी: पंजाब के मुख्यमंत्री

Facebook


