राजस्थान सरकार ने जनता के प्रति जवाबदेही निभाई: सांसद घनश्याम तिवाड़ी

राजस्थान सरकार ने जनता के प्रति जवाबदेही निभाई: सांसद घनश्याम तिवाड़ी

राजस्थान सरकार ने जनता के प्रति जवाबदेही निभाई: सांसद घनश्याम तिवाड़ी
Modified Date: February 24, 2026 / 12:12 am IST
Published Date: February 24, 2026 12:12 am IST

जयपुर, 23 फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी ने सोमवार को कहा कि राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल का लेखा-जोखा विधानसभा सदन में पेश कर जनता के प्रति जवाबदेही निभाई है।

उन्होंने इस मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सदन और जनता का अपमान करने का आरोप लगाया है।

तिवाड़ी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि विधानसभा में “सरकार @ 2 वर्ष प्रगति एवं उत्कर्ष 2024—25—2026” प्रतिवेदन के जरिए सरकार ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल का लेखा-जोखा सदन में प्रस्तुत कर जनता के प्रति अपनी जवाबदेही निभाई है।

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने पहले अपने कार्यों की समीक्षा की और फिर पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल का भी तुलनात्मक विवरण सामने रखा जिससे कांग्रेस की वास्तविकता उजागर हुई है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने इस मुद्दे पर सदन में अपनी बात रखने के बजाय सदन के बाहर इस ‘चर्चा’ को मूर्खतापूर्ण बताया जो उनकी गंभीरता पर प्रश्नचिह्न लगाता है। भाजपा नेता ने कहा कि इस प्रकार का बयान सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है।

भाषा

पृथ्वी

रवि कांत


लेखक के बारे में