IPS Transfer News: बड़ी संख्या में IPS अधिकारियों का तबादला, देर रात जारी हुआ आदेश, देखें अफसरों की पूरी लिस्ट

IPS Transfer News: बड़ी संख्या में IPS अधिकारियों का तबादला, देर रात जारी हुआ आदेश, देखें अफसरों की पूरी लिस्ट

IPS Transfer News: बड़ी संख्या में IPS अधिकारियों का तबादला, देर रात जारी हुआ आदेश, देखें अफसरों की पूरी लिस्ट

IPS Transfer News || Image- IBC24 News File

Modified Date: February 24, 2026 / 11:13 am IST
Published Date: February 24, 2026 11:03 am IST
HIGHLIGHTS
  • राजस्थान सरकार ने 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए
  • जोधपुर, जयपुर और बीकानेर रेंज के आईजी बदले गए
  • कई अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नए पदभार दिए गए

जयपुर: राजस्थान सरकार ने दो अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 21 अधिकारियों के तबादले (IPS Transfer News) किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तबादला सूची में जोधपुर के पुलिस आयुक्त भी शामिल हैं। इसके अलावा जयपुर, जोधपुर और बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक (आईजी) भी बदले गए हैं।

Rajasthan IPS Transfer News कार्मिक विभाग ने सोमवार देर रात इस बारे में आदेश जारी किया। कई आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नया पदभार दिया गया है। आदेश के अनुसार एडीजी (अपराध) हवा सिंह का तबादला एडीजी (पुलिस मुख्यालय) के पद पर किया गया है। बिपिन कुमार पांडेय को एडीजी (अपराध) नियुक्त किया गया है। पांडेय भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के एडीजी पद पर थे। इसी तरह विशेष अभियान समूह (एसओजी) के महानिरीक्षक शरत कविराज को जोधपुर का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। जोधपुर के पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश को विशेष आयुक्त (परिचालन) पद पर लगाया गया है।

विशेष आयुक्त (परिचालन) पद पर कार्यरत राहुल प्रकाश को जयपुर रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। महानिरीक्षक (खुफिया) पद पर कार्यरत प्रफुल्ल कुमार को पदोन्नत कर एडीजी (खुफिया) बनाया गया है। जयपुर रेंज के महानिरीक्षक राघवेंद्र सुहासा को पदोन्नति देकर एडीजी (प्रशिक्षण) बनाया गया है। जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक राजेश मीणा को महानिरीक्षक (होमगार्ड) बनाया गया है। आईपीएस एस. परिमला को पुलिस मुख्यालय में महानिरीक्षक (कार्मिक) पद से हटाकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में महानिरीक्षक पद पर लगाया गया है।

महानिरीक्षक विकास कुमार के पास आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) और स्वापक रोधी कार्यबल (एएनटीएफ) दोनों का कार्यभार था। वह अब सिर्फ एएनटीएफ की अगुवाई करेंगे। एसीबी में उपमहानिरीक्षक राजेश सिंह को महानिरीक्षक (एटीएस) नियुक्त किया गया है।

क्र.सं. अधिकारी का नाम पुराना पद नया पद स्थान/रेंज
1 हवा सिंह एडीजी (अपराध) एडीजी (पुलिस मुख्यालय)
2 बिपिन कुमार पांडेय एडीजी (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) एडीजी (अपराध)
3 शरत कविराज महानिरीक्षक, विशेष अभियान समूह (एसओजी) पुलिस आयुक्त जोधपुर
4 ओम प्रकाश पुलिस आयुक्त, जोधपुर विशेष आयुक्त (परिचालन)
5 राहुल प्रकाश विशेष आयुक्त (परिचालन) पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज
6 प्रफुल्ल कुमार महानिरीक्षक (खुफिया) एडीजी (खुफिया)
7 राघवेंद्र सुहासा महानिरीक्षक, जयपुर रेंज एडीजी (प्रशिक्षण)
8 राजेश मीणा महानिरीक्षक, जोधपुर रेंज महानिरीक्षक (होमगार्ड)
9 एस. परिमला महानिरीक्षक (कार्मिक), पुलिस मुख्यालय महानिरीक्षक, एसीबी
10 विकास कुमार एटीएस और एएनटीएफ प्रमुख एएनटीएफ प्रमुख
11 राजेश सिंह उपमहानिरीक्षक, एसीबी महानिरीक्षक (एटीएस)

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।