Chhattisgarh Budget Session 2026-27: आखिर किस अफसर को बचाने की कोशिश में है सरकार?.. मंत्री के जवाब से कांग्रेस विधायक असंतुष्ट, लगाए ये आरोप..
Chhattisgarh Budget Session 2026-27: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र में मरवाही गोबर खाद खरीदी में अनियमितताओं के आरोपों पर सदन में हंगामा हुआ।
Chhattisgarh Budget Session 2026-27 || Image- IBC24 NEWS File
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में मरवाही क्षेत्र में गोबर खाद खरीदी में कथित अनियमितताओं का मुद्दा गरमाया। कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू ने इस मामले को उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा और आरोप लगाया कि खरीद प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है। (Chhattisgarh Budget Session 2026-27) वन मंत्री केदार कश्यप ने जवाब में कहा कि 6 जनवरी 2026 को फर्जी हस्ताक्षर की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है और जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।
इस पर दलेश्वर साहू ने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर सदन को गुमराह किया जा रहा है और रिपोर्ट आ चुकी है, लेकिन डीएफओ को बचाने के लिए कार्रवाई नहीं की जा रही। मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि यह मामला पिछली सरकार के समय का है। इसके बाद विपक्ष ने कार्रवाई की मांग को लेकर सदन में हंगामा शुरू कर दिया।
उठा बिलासपुर में जर्जर मकानों में मोबाइल टावर का मुद्दा
बजट से पहले सदन में विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधानसभा सदस्यों ने सरकार से सवाल पूछे। (Chhattisgarh Budget Session 2026-27) इसी कड़ी में बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला ने बिलासपुर में सघन आबादी के बीच, जर्जर मकानों के ऊपर स्थापित किये मोबाइल टॉवर और इनसे पैदा होने वाले रेडिएशन पर अपनी चिंता व्यक्त की।
“रेडिएशन के प्रभाव का वैज्ञानिक अध्ययन अब तक नहीं” : सीएम साय
सुशांत शुक्ला के सवालों पर खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवाब देते हुए कहा कि, लिख कर दे दीजिए, परीक्षण करा लेंगे। सीएम ने सदस्य को कहा कि, नगर निगम में शिकायत कराते हुए भी कार्यवाही करा सकते है। वही पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने सवाल करते हुए पूछा कि, मोबाइल के टावर सघन आबादी से कितना दूर होना चाहिए, ताकि रेडियाशन का खतरा न हो? इस पर सीएम ने कहा, रेडिएशन से प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का वैज्ञानिक अध्ययन अब तक नहीं हुआ है।
आज पेश हो रहा प्रदेश का बजट
बता दें कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज दोपहर 12:30 बजे सदन में बजट पेश करेंगे। (Chhattisgarh Budget Session 2026-27) यह विष्णुदेव साय सरकार का तीसरा बजट होगा और इसे नई विधानसभा भवन में प्रस्तुत किया जाएगा।
सुशासन से समृद्धि की ओर: विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत किए जा रहे राज्य के बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नवीन विधानसभा भवन में प्रस्तुत होने जा रहा हमारी सरकार का यह तीसरा बजट विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सरकार के विज़न को नई मजबूती प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का यह बजट समावेशी विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला होगा। (Chhattisgarh Budget 2026-27 Live Updates) उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। किसानों, गरीबों, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के सशक्तीकरण को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वित्त वर्ष 2026-27 का यह बजट प्रदेश के “सुशासन से समृद्धि” मॉडल को मजबूत आधार प्रदान करेगा और विकास की गति को और तेज करेगा। (Chhattisgarh Budget Session 2026-27) यह बजट राज्य के बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन, कृषि उन्नयन, सामाजिक सुरक्षा तथा मानव संसाधन विकास को नई दिशा देगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है और यह बजट उस दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट से प्रदेश आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश करेगा। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को आगामी बजट के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला साबित होगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- डोपिंग टेस्ट से बचने पर एआईयू ने भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर तीन साल का प्रतिबंध लगाया
- तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन को 558 मेगावाट बिजली आपूर्ति करेगी मोक्सी पावर जनरेशन
- जिम्बाब्वे के कोच सैमन्स ने कहा, भारत कोई कसर नहीं छोड़ेगा लेकिन हमें स्मार्ट क्रिकेट खेलनी होगी
- हेटमायर तीसरे नंबर पर बहुमूल्य खिलाड़ी, निचले क्रम में उनकी प्रतिभा बेकार जा रही थी : शाई होप
- कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के इजराइल दौरे पर सवाल खड़े किए, फलस्तीनियों के हितों को छोड़ने का आरोप

Facebook


