राजस्थान: पति ने पत्नी को गोली मारकर आत्महत्या की
राजस्थान: पति ने पत्नी को गोली मारकर आत्महत्या की
जयपुर, एक मई (भाषा) राजस्थान के भरतपुर जिले में एक व्यक्ति ने कहासुनी के बाद अपनी पत्नी को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए जयपुर ले जाया गया है।
पुलिस के अनुसार घटना रूपवास थाना क्षेत्र के सिंघावली गांव में हुई, जहां महिला राधिका (28) के मायके में एक लड़की के लग्न का कार्यक्रम था।
पुलिस ने बताया कि इस दौरान उसकी अपने पति राघवेंद्र (31) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
पुलिस के अनुसार राघवेंद्र राधिका को कमरे में लेकर गया और दरवाजा बंद करके देसी कट्टे से उसकी छाती में गोली मार दी।
पुलिस ने कहा कि बाद में उसने अपनी छाती पर भी गोली चला दी, जिसके बाद परिजन ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक राघवेंद्र की मौत हो चुकी थी।
थानाधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल राधिका को स्थानीय अस्पताल से जयपुर भेज दिया गया और उसके पिता की ओर से मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
मीणा ने बताया कि राघवेंद्र उत्तर प्रदेश के आगरा के बरुअर का रहने वाला था जबकि राधिका का मायका सिंघावली गांव में है।
भाषा पृथ्वी
जोहेब
जोहेब

Facebook


