राजस्थान: बेमौसमी बारिश से फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट भेजने के निर्देश
राजस्थान: बेमौसमी बारिश से फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट भेजने के निर्देश
जयपुर, 21 मार्च (भाषा) राजस्थान सरकार ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान पर संज्ञान लेकर शुक्रवार देर रात सभी जिला कलेक्टर को सर्वे करवाकर शीघ्र रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की हर परिस्थिति में सहायता के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ तत्पर है।
एक बयान के अनुसार शर्मा ने कहा कि ‘‘किसानों की पीड़ा हमारी पीड़ा है। राजस्थान की समृद्धि का आधार हमारे अन्नदाता भाई-बहन हैं। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ किसान भाइयों के साथ दृढ़तापूर्वक खड़ी है। प्रत्येक प्रभावित किसान को शीघ्र एवं समुचित सहायता उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है।’’
भाषा पृथ्वी अमित
अमित

Facebook


