Sarkari Naukari Latest News: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, इस विभाग में 5000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Sarkari Naukari Latest News: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। Railway Recruitment Cell (RRC) ने पश्चिम रेलवे में अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Sarkari Naukari Latest News: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, इस विभाग में 5000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

sarkari naukari/ image source: THE CSR JOURNAL

Modified Date: March 21, 2026 / 02:12 pm IST
Published Date: March 21, 2026 2:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रेलवे में अप्रेंटिस भर्ती का मौका
  • आवेदन की अंतिम तारीख 23 मार्च
  • 10वीं और आईटीआई जरूरी योग्यता

Sarkari Naukari Latest News: नई दिल्ली: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। Railway Recruitment Cell (RRC) ने पश्चिम रेलवे में अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 23 मार्च तय की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना फॉर्म भर दें। चयनित अभ्यर्थियों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके दौरान उन्हें रेलवे के नियमों के अनुसार स्टाइपेंड भी मिलेगा।

रेलवे में अप्रेंटिस भर्ती का मौका

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार का कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास NCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान का आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। एससी और एसटी वर्ग को 5 साल, ओबीसी वर्ग को 3 साल और दिव्यांग (PWD) उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट मिलेगी।

मेरिट के आधार पर होगा चयन

आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये जमा करने होंगे। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगी, जिसमें उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता के अंक के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) किया जाएगा।

एक साल की ट्रेनिंग और स्टाइपेंड

आवेदन प्रक्रिया काफी सरल रखी गई है। सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद “New Registration” के जरिए अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉग इन कर आवेदन फॉर्म भरें और यदि लागू हो तो फीस का भुगतान करें। अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर काम आ सके।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।