Govt Employees Allowances Hike: बढ़ गया 60 प्रतिशत तक भत्ता, नवरात्रि पर इन सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात.. देखे आदेश

Indian Railway Employees Allowance Hike: भारतीय रेलवे ने लोको रनिंग स्टाफ का किलोमीटर भत्ता 60% तक बढ़ाया, 2 लाख कर्मचारियों को मिलेगा एरियर लाभ

Govt Employees Allowances Hike: बढ़ गया 60 प्रतिशत तक भत्ता, नवरात्रि पर इन सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात.. देखे आदेश

Indian Railway Employees Allowance Hike || Image- IBC24 NEWS File

Modified Date: March 21, 2026 / 02:07 pm IST
Published Date: March 21, 2026 2:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रेलवे कर्मचारियों का भत्ता 60% तक बढ़ा
  • दो लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
  • जनवरी 2024 से मिलेगा एरियर

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने अपने कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। रेलवे बोर्ड ने लोको रनिंग स्टाफ के लिए किलोमीटर भत्ता (KA) बढ़ाने का फैसला किया है। (Indian Railways Employees Allowance Hike) यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होगी यानी अप्रैल में वेतन में बढ़ोतरी के साथ ही उन्हें तीन महीने के एरियर्स का भी भुगतान किया जाएगा। हालाँकि एरियर्स वेतन के साथ मिलेगा या इसके लिए इंतज़ार करना पड़ेगा यह तय नहीं है।

लगातार प्रदर्शन के बाद पूरे हुई मांग

यह फैसला रेलवे कर्मचारी यूनियनों और फेडरेशनों द्वारा पिछले दो साल से किए जा रहे लगातार प्रदर्शन और मांगों के बाद लिया गया है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, महंगाई भत्ता (DA) में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद रेलवे बोर्ड ने विभिन्न श्रेणियों के लोको रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में भी वृद्धि करने का फैसला किया गया है। (Indian Railways Employees Allowance Hike) इस निर्णय से ट्रेन संचालन में लगे 2 लाख से अधिक कर्मचारियों को फायदा होगा, जो लंबे समय से इस मांग को लेकर विरोध कर रहे थे।

Image

Image

रेलवे में ‘टीए’ की जगह ‘केए’ का प्रावधान

गौरतलब हैं कि, रेलवे के अन्य कर्मचारियों को ट्रैवलिंग अलाउंस (TA) दिया जाता है, जबकि लोको रनिंग स्टाफ को किलोमीटर के आधार पर भत्ता (KA) मिलता है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि अन्य कर्मचारियों का TA 1 जनवरी 2024 से बढ़ा दिया गया था, (Indian Railways Employees Allowance Hike) लेकिन लोको रनिंग स्टाफ का KA अब तक नहीं बढ़ाया गया था, जिसे अब संशोधित किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

उत्तम नगर में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच मुस्लिमों ने ईद की नमाज अदा की

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज, सुबह छाया कोहरा

रियाद में संदिग्ध मिसाइल हमले में सीतापुर के युवक की मौत: परिवार का दावा

यह भी देखें:-

प्रधानमंत्री मोदी ने नवरोज के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

राज्यसभा में सोमवार को सीएपीएफ से संबंधित विधेयक पेश करेंगे अमित शाह

मैं पश्चिम एशिया या अन्य संघर्षों में शांति समर्थकों के पक्ष में रहा हूं : शशि थरूर


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown