राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 205 नये मामले, 10 और लोगों की मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 205 नये मामले, 10 और लोगों की मौत

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 205 नये मामले, 10 और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: June 17, 2021 2:16 pm IST

जयपुर, 17 जून (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के बृहस्पतिवार को 205 नये मामले सामने आये वहीं इस घातक संक्रमण से 10 और लोगों की मौत हो गई।

चिकित्सा विभाग की ओर से बृहस्पतिवार शाम जारी आंकडों के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 205 नये मामले सामने आये हैं। नये मामलों में जयपुर में 42, अलवर में 27, चूरू में 19, जोधपुर में 18, उदयपुर में 13 नये मामले शामिल है।

वहीं राज्य के आठ जिलों अजमेर, बाड़मेर, डूंगरपुर, जैसलमेर, जालौर, करौली, नागौर, राजसमंद में बृहस्पतिवार को संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

विभाग के एक अधिकारी के अनुसार इस दौरान इस घातक संक्रमण से 10 और लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक इस संक्रमण से 8,875 लोगों की मौत हो चुकी है।

आंकड़ों के अनुसार इस दौरान राज्य में 895 लोग संक्रमण से उबर गए। अब तक राज्य में 4,262 संक्रमित उपचाराधीन है।

भाषा कुंज

वैभव

वैभव


लेखक के बारे में