राजस्थान: एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की
राजस्थान: एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की
जयपुर, 18 जुलाई (भाषा) राजस्थान के जयपुर शहर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
शास्त्री नगर थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात कानाराम का अपनी पत्नी ममता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उन्होंने बताया कि इसी दौरान कानाराम ने ममता पर एक पेचकस (औजार) से हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि आरोपी ही अपनी पत्नी को नजदीकी अस्पताल ले गया। उन्होंने बताया कि बाद में ममता को सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल भेज दिया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिंह ने बताया कि महिला के भाई ने शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि दंपती की दो बेटियां और एक बेटा हैं।
भाषा पृथ्वी मनीषा देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


