राजस्थान : धौलपुर जिले में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Ads

राजस्थान : धौलपुर जिले में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 11:28 AM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 11:28 AM IST

जयपुर, 25 फरवरी (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को धौलपुर जिले में एक पटवारी को 50,000 रुपए की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसके अनुसार, पटवार हल्का बसई सामन्ता के पटवारी बीरेन्द्र कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

ब्यूरो के एक बयान के मुताबिक, परिवादी ने शिकायत दी थी कि जमीन का नामान्तरण दर्ज करने की एवज में आरोपी पटवारी बीरेन्द्र कुमार 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।

टीम ने बुधवार को जाल बिछाया और आरोपी पटवारी को रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामले में आगे जांच व कार्रवाई की जा रही है।

भाषा पृथ्वी

मनीषा

मनीषा