राजस्थान: नागौर जिले में पुलिस ने 16 वाहन जब्त किए

राजस्थान: नागौर जिले में पुलिस ने 16 वाहन जब्त किए

राजस्थान: नागौर जिले में पुलिस ने 16 वाहन जब्त किए
Modified Date: February 15, 2026 / 12:59 am IST
Published Date: February 15, 2026 12:59 am IST

जयपुर, 14 फरवरी (भाषा) राजस्थान के नागौर जिले में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 10 करोड़ रुपये कीमत की मशीनें और वाहन जब्त किए हैं। इस संबंध में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने शनिवार को बताया कि पुलिस टीम ने जब प्रेमनगर और बैरावास की सीमा पर दबिश दी और मौके से पहाड़ों को काटने वाली चार विशालकाय पोकलेन मशीनें, तीन जेसीबी, चार डम्पर और तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं।

इसके अलावा खनन माफिया द्वारा निगरानी में इस्तेमाल की जाने वाली एक एसयूवी व एक मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। कुल मिलाकर 16 वाहन जब्त किए गए।

एक बयान के अनुसार पुलिस ने अवैध खनन के आरोप में राधाकिशन, मदनलाल, जलीस, विष्णु, राजमल, नेमाराम, देवराजसिंह, शंकरसिंह और सुरेश कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया है।

वहीं करौली जिले में पुलिस ने कैलादेवी थाना क्षेत्र के धौरेरा हार में छापेमारी कर 6067 किलो अवैध अफीम के हरे पौधे बरामद कर दो जनों को गिरफ्तार किया हैं। एक बयान के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन पौधों की कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है।

भाषा पृथ्वी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में