राजस्थान में पिछले दो साल में पुलिस हिरासत में मौत के 21 मामले : सरकार

राजस्थान में पिछले दो साल में पुलिस हिरासत में मौत के 21 मामले : सरकार

राजस्थान में पिछले दो साल में पुलिस हिरासत में मौत के 21 मामले : सरकार
Modified Date: February 24, 2026 / 03:34 pm IST
Published Date: February 24, 2026 3:34 pm IST

जयपुर, 24 फरवरी (भाषा) राजस्थान सरकार ने मंगलवार को विधानसभा को बताया कि एक जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2025 के बीच राज्य में पुलिस हिरासत में मौत के 21 मामले सामने आए।

विधायक शांति धारीवाल के एक सवाल के लिखित जवाब में सरकार ने कहा कि दो साल की अवधि में हिरासत में 21 मौतें दर्ज की गईं। सरकार ने इन मामलों में की गई कार्रवाई की जानकारी भी दी।

ऐसे मामलों में की गई कार्रवाई संबंधी सवाल के जवाब में सरकार ने कहा कि पुलिस हिरासत में मृत्यु के सभी मामलों में सरकार द्वारा न्यायिक एवं प्रशासनिक जांच की कार्रवाई की गई है।

आंकड़ों के अनुसार, 2024 में पुलिस हिरासत में आठ मौतें दर्ज की गईं जबकि साल 2025 में ऐसी 13 मौतें हुईं। सरकार ने सदन को बताया कि 2025 में हुए नौ मामलों में जांच लंबित है।

सरकार ने कहा कि जिन मामलों में न्यायिक जांच पूरी हो गई उनमें पुलिस कर्मचारियों की कोई लापरवाही नहीं पाई गई। एक मामला इसका अपवाद है जिसमें विभागीय जांच की सिफारिश की गई।

सरकार ने कहा कि अन्य मामलों में सभी मौतें प्राकृतिक कारणों से या आत्महत्या के कारण हुईं।

भाषा पृथ्वी शफीक

शफीक


लेखक के बारे में